Uttarakhand News 24 April 2026: किच्छा। नामी गिरामी कूरियर कंपनी के माध्यम से कनाडा अफीम भेजने का प्रयास दिल्ली एयरपोर्ट में विफल हो गया। पार्सल में ड्रग्स होने की संभावना पर उत्तराखंड की नारकोटिक्स टीम ने किच्छा पहुंच जांच की।

किच्छा स्थित कूरियर एजेंसी के माध्यम से एक युवती द्वारा कनाडा के लिए पार्सल बुक करवाया। पार्सल में भेजे जा रहे स्टूल के चारों पाए में लगभग आधा किलो अफीम भरी थी।

दिल्ली एयरपोर्ट में पार्सल संदिग्ध लगने पर उत्तराखंड नारकोटिक्स विभाग को इसकी सूचना दी तो टीम ने पार्सल कब्जे में ले जांच शुरू कर दी। गुरुवार को नारकोटिक्स विभाग की टीम ने किच्छा पहुंच कूरियर एजेंसी में पहुंच सीसीटीवी फुटेज चेक की तो कुरियर एक युवती व उसके साथ आये युवक द्वारा बुक करवाया गया था। उनके साथ एक युवक ओर भी था जो बाहर खड़ा था।

जानकारी मिलने पर नारकोटिक्स विभाग ने युवती को कूरियर वापस आने का झांसा दे बुला लिया। बंडिया किच्छा निवासी युवती के आने पर नारकोटिक्स विभाग ने उससे जानकारी ली। युवती से जानकारी ले टीम शुक्रवार को वापस लौट गयी।