Uttarakhand News 30 May 2026: थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के सिंगटाली पुल के समीप गंगा बहे मेरठ के शोरूम कर्मचारी का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। घटना में डूबी महिला की तलाश चल रही है।
इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कवींद्र सजवान ने बताया कि गुरुवार को मेरठ से छह सदस्यों का दल ऋषिकेश घूमने आया था। सभी एक कार कंपनी के शोरूम में काम करते थे। जिसमें दो लोग नहाते हुए गंगा में बह गए थे।
महिला की तलाश जारी
शनिवार को तलाशी अभियान के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने नरेश उपाध्याय (42 ), निवासी जागेठी गांव, थाना ककरखेड़ा, मेरठ उत्तर प्रदेश का शव शिवपुरी क्षेत्र के समीप गंगा से बरामद किया।
वहीं, इसी घटना में गंगा में बही ऋतु पत्नी वांशिक माहेश्वरी (30), निवासी मेरठ की तलाश अभी भी जारी है। स्कूबा डाइवर्स, राफ्ट टीम एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की जा रही है।










