Uttarakhand News 25 July 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में भी छात्रों ने जीत का जश्न मनाया। पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यह युवाओं की जीत मानी गई।
शनिवार को द्वाराहाट में विद्यार्थियों व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पेपरलीक मामले में जंतर मंतर में आंदोलित छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद बीच युवाओं ने जश्न मनाया। जेन-जी ने द्वाराहाट में सड़कों पर जश्न मनाया। बारिश भी उनका यह उत्साह नहीं रोक पाई।
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पिथौरागढ़ में भी विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया










