Uttarakhand News 29 June 2026: मुख्य संवाद एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत मेरे लिए सिर्फ विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि मेरी कर्मभूमि और मेरा परिवार है। यहां का अपनत्व मुझे शक्ति प्रदान करता है। आज का दिन चंपावत के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।
124 करोड़ से अधिक लागत की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का अवसर मिला है, जो विकास की नींव रखेगा। सीएम ने कहा कि इन योजनाओं से हर वर्ग का विकास और सुनहरा भविष्य दिखाई देता है।
सीएम ने कहा कि जिला अस्पताल में एमआरआई का हुआ है। अब लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने 124 करोड़ की लागत के 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रोडवेज परिसर में सिटी सेंटर, कॉर्बेट ट्रेल के लोकार्पण से यहां के विकास और रोजगार तथा व्यापार दोनों बढ़ेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधा को मजबूत कर रहे हैं। आस्था के केंद्रों का भी पुनरुद्धार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने यहां के विकास को सिर्फ कुछ योजनाओं तक नहीं बल्कि उत्तराखंड के आदर्श जिला के रूप में कार्य कर रहे हैं।
धामी ने कहा कि बच्चों के भविष्य, सड़क, पार्किंग आदि बन रहे हैं। रोडवेज परिसर, 62 करोड़ की लागत से बहुमंजिला अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया है। इसके अलावा अन्य कई कार्य शामिल हैं।
जन संवाद में चंपावत की जनता से 2027 के चुनाव को लेकर भी भरी हुंकार
सीएम धामी ने कहा कि हमारा संकल्प निर्माण नहीं बल्कि आने वाले कई दशकों तक चंपावत के भविष्य का निर्माण करे। भूमिगत विद्युत लाइन का काम तेजी से चल रहा है। कहा कि किसी परिवार के लिए सबसे पड़ी परेशानी तब होती है, जब कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाए, इसलिए यहां स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हो रही है। इसी क्रम में 50 करोड़ की लागत से सीसीयू यूनिक का लोकार्पण किया है।
कैलाश यात्रा शुरू होने से होटल होम स्टे फुल
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा शुरू होने से होटल होम स्टे फुल चल रहे हैं। 50 हजार का आंकड़ा पार हो चुका है और एक लाख से अधिक पहुंचेगा। रोजगार की नई संभावनाओं के लिए ड्राई पोर्ट, इनोवेशन के लिए बच्चों के लिए साइंस सेंटर का निर्माण, एडवेंचर पार्क जिम कार्बेट ट्रेल, लोहाघाट में 257 करोड़ की अधिक लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, छमनिया का सिंथेटिक ट्रैक हमारी बेटियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए अनेक द्वार खोलेगा।
चंपावल मॉडल बनकर उभरेगा
धामी ने कहा कि टनकपुर में आईएसबीटी, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हाल और अन्य कई विकास कार्य चल रहे है। मुझे विश्वास है आने वाले समय में चंपावत एक मॉडल बनकर उभरेगा। कहा मैंने चंपावत को आदर्श जिला बनाने का जो वचन दिया था, उसे पूरा करना मेरे लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता नहीं बल्कि मेरा सपना है। किसी सपने को अधूरा नहीं रहने दूंगा। प्रत्येक क्षेत्र गांव विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ता सीएम चैन से नहीं बैठूंगा।
33 हजार से अधिक को मिला रोजगार
सीएम ने कहा कि राज्य में धर्मांतरण का कानून बनाया, नकल विरोधी कानून लागू किया, जिससे 33 हजार से अधिक रोजगार मिला, भू कानून, ऑपरेशन कालनेमि, लैंड जिहाद, लाइव जिहाद, थूक जिहाद, मजार जिहाद के विरुद्ध कार्रवाई किया। यह सभी निर्णय यहां की भविष्य के लिए जरूरी था, लेकिन विपक्ष के पेट में दर्द होने लगा। ऐसे लोगों को विकास नहीं दिखता पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई से परेशान हो जाते हैं। सरकारी नौकरी नहीं दिखती लेकिन नकलफियों पर कार्रवाई पर परेशानी होती है।
इस 2027 के चुनाव में मजा चखाएंगे
सीएम धामी ने कहा, कुछ लोगों को, पार्टियों को मन्दिरों, धार्मिक आस्थाओं के सम्मान करने पर परेशानी होती हैं। 60 वर्षों तक देश में जो राज्य किया है, उन्हें इस 2027 के चुनाव में मजा चखाएंगे। हमारी सरकार वोटबैंक की राजनीति नहीं उत्तराखंड का भविष्य बनाने पर राजनीति करते हैं। सीएम ने कहा कि जो लोग बरसो तक उत्तराखंड को लूटते रहे हैं उन्हें तब अच्छा नहीं लगेगा। हम आने वाले समय में अपने बच्चों को असुरक्षित उत्तराखंड़ नहीं सौंपेंगे।
इन योजनाओं के लोकार्पण हुए
अमोड़ी में प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र-2.18 करोड़
नरियालगांव पशु प्रजनन क्षेत्र में विकास कार्य- 6.59 करोड़
टनकपुर में सुभाष चंद्र बोस छात्रावास निर्माण- 3.20 करोड़
पाटी तहसील में आवासीय भवन- 3.29 करोड़
झालाकुड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना- 1.64 करोड़
पड़ंगा में लिफ्ट सिंचाई योजना- 1.38 करोड़
चम्पावत में एमआईआर और 50 बेड के क्रिटिकल यूनिट- छह करोड़
चम्पावत में जिम कार्बेट ट्रेल- 3.49 करोड़
इन योजनाओं के हुए शिलान्यास
टनकपुर में मीडिया सेंटर व गेस्ट हाउस निर्माण- 14.24 करोड़
खेतीखान सड़क से भागेश्वर मंदिर सड़क निर्माण-60.81 लाख
तामली सड़क से कमैला-कांडा सड़क निर्माण- 1.37 करोड़
तामली सड़क से कठाड़-सिमल्टा सड़क निर्माण- 1.60 करोड़
रमैला-दमतौला सड़क में डामर- 2.62 करोड़
रोडवेज स्टेशन में सिटी सेंटर निर्माण- 62.33 करोड़
चल्थी-नौलापानी सड़क सुधारीकरण- 7.54 करोड़
तामली के भूमियादेव मंदिर सौंदर्यीकरण- 84.14 लाख
चम्पावत पालिका में विकास कार्य- 4.82 करोड़
सीएम ने कहा मेरे लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं विकास का संकल्प है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, मुकेश कलखुड़िया, पूर्व विधायक पुरन सिंह फर्त्याल आदि मौजूद थे।










