Uttarakhand News 13 Oct 2026: बसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोमवार सुबह पुराने मकान को तोड़ने के दौरान हादसा हो गया। मकान का मलबा गिरने से एक व्यक्ति उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:22 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली कि इंदिरा नगर कॉलोनी में आईटीबीपी रोड स्थित मकान संख्या 1027 गिर गया है और उसके नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना बसंत विहार से अपर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि समीर मुंडेपी पुत्र सतीश मुंडेपी के पुराने मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से मलबा गिरने के कारण तारिक हुसैन उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तारिक को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।