Uttarakhand News 12 Oct 2026: शहर के मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

फर्नीचर की दुकान में आग लगने से आसपास की दुकानों में भी खतरे की आशंका बनी हुई है। मौके पर आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी नहीं हो सका है। दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।