Uttarakhand News 8 Oct 2026: क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 12 सितंबर को हुई फोन चोरी के मामले में नया मोड़ आया है। चोरी के बाद संदिग्ध ने पीड़ित की बहन को मैसेज कर पासवर्ड पूछने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध कमरे में दाखिल होते दिखे हैं। पीड़ित सक्षम नेगी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
परिवार ने संदिग्ध की तस्वीर और संभावित लोकेशन पुलिस को दी थी। पीड़ित की बहन कौशिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोपी की पहचान कर फोन बरामद करने की मांग की है
सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि तहरीर का संज्ञान लिया गया है। सर्विलांस टीम जांच कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस फोन की लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।










