Uttarakhand News 22 May 2025: हल्द्वानी। पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है। मंगलवार की रात बनभूलपुरा पुलिस ने क्षेत्र में बिना सत्यापन के रह रहे पश्चिम बंगाल के 17 लोगों को पकड़ा। सभी का मौके पर सत्यापन कराया गया। साथ ही इनके मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

बुधवार को राजपुरा में दोबारा सत्यापन अभियान चला। पुलिस ने 175 लोगों का सत्यापन कर 12 मकान मालिकों पर भारी भरकम जुर्माना ठोका है। अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस जिलेभर में सत्यापन अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार की रात बनभूलपुरा पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस को पश्चिम बंगाल के हुगली व मुर्शिदाबाद के 17 लोगों को पकड़ा। सत्यापन का अभिलेख मांगा गया तो कोई नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने सभी का चालान किया। मकान मालिकों से हर एक व्यक्ति के हिसाब से 10-10 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि सभी लोगों का मौके पर ही आनलाइन सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि इन लोगों का कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं मिला। 17 लोग हल्द्वानी में रहकर मजदूरी करते हैं। वहीं राजपुरा में पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान 12 मकान मालिकों पर कार्रवाई की। बुधवार की सुबह तड़के पुलिस लोगों के घरों में पहुंच गई थी।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि सुबह चेकिंग अभियान के दौरान हर कोई घर पर मिला। जिसका सत्यापन नहीं हुआ था उसका मौके पर ही सत्यापन भी कर दिया गया।