Uttarakhand News 20 April 2026: हल्द्वानी। रानीबाग में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रही मासूम को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई।
घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही बस पर पथराव भी किया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। साथ ही शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी जीवन लाल रानीबाग क्षेत्र में मज़दूरी करते हैं। जीवन की पत्नी रामकुमारी सोमवार दोपहर 12 बजे करीब चार साल की बेटी कनक को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर आ रही थी।
इस बीच सड़क पार करते समय नैनीताल से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने मासूम को टक्कर मार दी। गंभीर चोट के चलते बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।










