Uttarakhand News 10 Aug 2026: हल्द्वानी के नवाबी रोड पर देर शाम कोचिंग से घर लौट रहे इंटर के छात्र पर दूसरे नाबालिग ने कड़े से हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई और सिर फटने पर उसे टांके लगाने पड़े। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग जेल रोड और बरेली रोड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कोतवाली में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच काफी देर तक बातचीत और कहासुनी होती रही। इसी दौरान एक युवक की मां ने गुस्से में दूसरे पक्ष के युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। मामले को लेकर पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है।