Uttarakhand News, 6 February 2023: हल्द्वानी शहर के एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के जश्न में खूब चले लात घुसे देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी। दरअसल, ये पूरा मामला मुंह पर केक लगाने के विवाद से जुड़ा है।
दरअसल घटना ऊंचापुल मुखानी थाना क्षेत्र की है। जहां पर कुछ युवा जन्मदिन मनाने के लिए एक रेस्टोरेंट में बैठे थे, इसी दौरान मुंह पर केक लगाने के समय जमकर कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
सीओ भूपेंद्र धोनी ने बताया कि, मामले की सूचना मिली थी और मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे युवाओं के चालान भी किए गए। पुलिस नियम अनुसार कार्रवाई कर रही है। लेकिन किसी भी तरह से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। और आगे इस तरह की दोबारा कोई घटना किसी होटल या रेस्टोरेंट में ना हो उसको लेकर भविष्य में शक्ति की जाएगी।
haldwani-fight-on-putting-cake-on-face-in-birthday-party









