Uttarakhand News 30 June 2026: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली देवप्रयाग क्षेत्र में मूल्यागांव के समीप मंगलवार सुबह करीब 9:05 बजे पर कर्णप्रयाग जा रही बस संख्या यूके11 पीए 0316 और बाइक संख्या यूके12 जी 1916 की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में बाइक सवार चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे तहसील प्रशासन की ओर से राजकीय वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया।

बस के बोनट को तोड़ते हुए फंसी बाइक
बस और बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट बाइक बस के बोनट को तोड़ते हुए उसी में फंस गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों का नाम पता अभी मालूम नहीं हो पाया।