Uttarakhand News 15 June 2026: कैंची धाम में अभी भी भीड़ का सिलसिला जारी है। सुबह आठ बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ मंदिर में प्रवेश करते हुए मालपुए का प्रसाद लेते हुए आ रहे हैं।
कैंची धाम में भक्तों का सैलाब – फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, सोमवार की सुबह पांच बजे बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए के भोग लगाने के साथ कैंची धाम में स्थापना दिवस शुरू हुआ। रातभर कतार में लगे श्रद्धालुओं का मंदिर में बारी-बारी से प्रवेश शुरू हो गया है। बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालु महाप्रसाद लेते हुए वापस लौट रहे हैं। मंदिर समिति में लगे सेवादार श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद वितरित कर रहे हैं। कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों के साथ सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।
कैंची धाम में स्थापना दिवस पर सोमवार की सुबह 6 बजे के बाद से भवाली की तरफ से एक किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ श्री राम के नारों के साथ मंदिर में प्रवेश करते रह रहे हैं।










