Kedarnath Helicopter booking: चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए मारामारी चल रही है। ऑनलाइन टिकटों की एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। अब तक 93 हजार यात्री हेली सेवा से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच चुके हैं। इससे हेली कंपनियों ने लगभग 70 करोड़ का कारोबार किया। Kedarnath Helicopter booking फुल है.

रुद्रप्रयाग चारधाम यात्रा को लेकर हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा। मानसून में यात्रा की रफ्तार धीमी रही, लेकिन 1 सितंबर से द्वितीय चरण में चारधाम यात्रा के फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक 93 हजार यात्री हेली सेवा से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच चुके हैं। इससे हेली कंपनियों ने लगभग 70 करोड़ का कारोबार किया और यात्रा के शेष दो महीने भी हेली टिकटों की बुकिंग फुल रहने की उम्मीद है। यहां 1 सितंबर से सभी हेली कंपनियां अपनी सेवाएं शुरू कर देंगी। इसे लेकर 15 सितंबर तक सभी हेली टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। अब 16 सितंबर से 30 सितंबर तक के लिए एक सितंबर को ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। केदारनाथ धाम के लिए 9 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस साल पहली बार हिमालयन हेली कंपनी ने बरसात के दौरान भी अपनी सेवाएं जारी रखीं। जबकि 8 अन्य हेली सेवाओं ने मानसून में अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं।

एक बार फिर से आपको बता दें कि Kedarnath Helicopter booking 15 सितंबर तक फुल है।