Uttarakhand News 21 Oct 2026: नैनीताल क्लब के शैले हॉल में 23 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से लगने वाले मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। खास बात यह है कि युवाओं को उत्तराखंड के अलावा देश के अन्य शहरों और संयुक्त अरब अमीरात में भी नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गढ़िया ने बताया कि रोजगार मेले में मदरसन सूमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, नम: होटल नैनीताल, एसबीआई इनोवेशन सोर्स, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इमर्जिंग बैंकर, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और क्वेश पार्क लिमिटेड समेत विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और होटल मैनेजमेंट में स्नातक योग्यता रखने वाले 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए चयनित युवाओं को 10 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी। 05942-236087, 9410499684, 9675458411 और 9759050572 नंबरों पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। माई सिटी रिपोर्टर










