Uttarakhand News 24 July 2026: पेपर लीक को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के बीच उत्तराखंड पुलिस का सिपाही जंतर मंतर पहुंच गया। शेर सिंह नाम के इस सिपाही ने युवाओं के आंदोलन में हिस्सा लिया। सिपाही के आंदोलन में जाने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
युवाओं के बीच सिपाही ने कहा कि सैकड़ों सिपाही उत्तराखंड में नौकरी से इस्तीफा देकर आंदोलन में आने को तैयार हैं। कहा कि देश का युवा अगर ऐसे ही सड़कों पर पिटता रहेगा तो देश कैसे बढ़ेगा।
जिस समय युवाओं पर लाठी चार्ज हो रहा था, मैं भ्रष्ट नेताओं की ड्यूटी में तैनात था। जब मैंने देखा कि एक बहन पर लाठियां बरसाईं तो मन में आया कि AK47 चला दूं।










