Uttarakhand News 1 July 2026: पुरानी रंजिश के चलते डिबडिबा रामपुर निवासी दबंगों की सितारगंज हाईवे पर ट्रक का चेसिज लेकर जा रहे चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। चालक पर चलाई गोली हाईवे पर पति वो बच्चों के साथ जा रही बाइक सवार महिला को लगने से वह घायल हो गई। पुलिस ने रात ही आरोपितों की खोजबीन में दबिश दी परंतु वह हाथ नहीं लगे। पुलिस टीम उनकी खोजबीन में दबिश दे रही है।

ग्राम पटेरी हाल निवासी ग्राम दोपहरिया थाना पुलभट्टा निवासी जगजीत सिह पुत्र भुपेन्द्र सिह ने पुलिस से की शिकायत में कहा मंगलवार रात वह अशोका लिलेण्ड की चेसिस गाडी लेकर ग्राम दोपहरिया से रात खालापुर पनवेल मुम्बई को निकला था। जब वह गांव के बाहर पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी ब्रेजा कार नंबर यूके 04 डब्ल्यू 9901 व एक बिना नम्बर की स्वीप्ट कार के पास पहुंचा तो जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी पुत्र रामचन्द्र चौधरी, हरमन पत्र बलदेव सिह, विक्रमजीत पुत्र सज्जन सिह, निरंजन सिह उर्फ निरु निवासी ग्राम डिबडिबा थाना विलासपुर जनपद रामपुर उप्र, सर्वजीत बजवा उर्फ साबा निवासी मुल्लाखेडा थाना भोट जनपद रामपुर उप्र कार से बाहर निकले और उसे जान से मारने की नीयत से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

वह उनसे बचते हुए गाड़ी लेकर तेजी से भाग गया। उन्होंने उसका पीछा कर सिरौलीकला चौराहे पर गाड़ी की रफ्तार कम होने पर चलती गाड़ी से फिर से फायरिंग कर दी। उनसे बचते हुए जब वह खालसा ढाबे के आगे गौला पुल पर पहुंचा तो उनके द्वारा किए गए फायर से गोली उसके बगल से निकल सड़क पर जा रही बाइक सवार महिला बगल से जाती हुई मोटर साइकलि में सवार अपने पति वो बच्चों के साथ जा रही महिला साहिस्ता बी पत्नी ईशरार निवासी बल्लिया मुडिया पीलीभीत के कंधे पर लगी।

उसने भी किसी तरह पुलभट्टा थाने पहुंच अपनी जान बचाई। घायल महिला भी पति के साथ थाने पहुंची उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जगजीत सिह ने बताया पूर्व में भी उस पर हमला किया गया था जिसकी प्राथमिकी बिलासपुर में पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।