Uttarakhand News 15 May 2026: ज्योलीकोट से ज्योली रानीबाग मोटर मार्ग पर कौसानी गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक और पांच पर्यटक घायल हो गए। इनमें एक को गंभीर चोट आई है।
टैक्सी वाहन नैनीताल से सवारियां लेकर हल्द्वानी जा रहा था। चालक मनोज कनवाल के अनुसार, ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित होने के बाद खाई की ओर लुढ़क गया। गनीमत रही कि वाहन केवल एक पलटी खाकर दस फुट नीचे जाकर ही रुक गया जिससे बड़ा हादसा बच गया। पुलिस चौकी दोगड़ा के चौकी इंचार्ज ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निकाला। हादसे में पूर्णिया बिहार निवासी रिजवान (19), साबिर (46), राजू (19), मोहम्मद जाकिर (35) और रिजवान (36) और चालक मनोज शामिल हैं। इनमें साबिर को गंभीर चोट आई हैं।










