Uttarakhand News 5 Oct 2026: सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 में रामनगर निवासी सेवानिवृत्त कर्नल दिनेश बिष्ट ने 70 वर्ष की उम्र में 10 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटा 18 मिनट में पूरी कर फिटनेस और अनुशासन की मिसाल पेश की। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित मैराथन में 12 हजार से अधिक धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने सुबह 5:30 बजे दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कर्नल बिष्ट सेना के जाने-माने सर्जन रहे हैं। कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने मोर्चे पर दुश्मन का सामना करने के साथ घायल सैनिकों का उपचार कर उन्हें नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वह उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग रामनगर, हेमपुर, मोहान और बैरापढाव के अध्यक्ष हैं।

उनकी उपलब्धि पर उत्तराखंड लीग के अध्यक्ष, पूर्व मेजर जनरल एमएल असवाल, नैनीताल जिलाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस रौतेला समेत पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने शुभकामनाएं दीं।