Uttarakhand News 22 June 2026 Haldwani: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ट्रस्ट की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. रेनूशरण के नेतृत्व में ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग दिवस मनाया।
इस अवसर पर डॉ. रेनूशरण ने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की जीवनशैली है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और पूरा विश्व स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपना रहा है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से देशभर के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो रही है, जिससे स्वास्थ्य एवं वेलनेस मिशन को नई गति मिल रही है। डॉ. रेनूशरण ने योग गुरू महर्षि पतंजली को नमन करते हुए सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
ट्रस्ट के अस्थायी कार्यालय में लगातार 61 दिनों से स्थानीय लोगों को निःशुल्क योगाभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों को ऑनलाइन माध्यम से भी नियमित योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में आईजी डिजास्टर सुभाष गुप्ता, चरण शरण, गुरु प्यारी, अनीता गुप्ता, ऊंशा बैन, डॉ. दयालशरण सहित ट्रस्ट के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
योग कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।













