Uttarakhand News उत्तराखंड, 13 अक्टूबर 2022: मीडिया में फ्राड दूल्हे और दुल्हन की कई खबरें आए दिन सुनने को मिलती है इसके बाद भी लोग जल्दबाजी में शादी का धोखाधड़ी का शिकार बड़ी आसानी से हो जाते हैं। ताजा मामला एक ऐसी दुल्हन का है राजधानी में नवविवाहिता हनीमून की अगली सुबह ही ससुराल से जेवर, पैसा और सामान लेकर लापता हो गई। आरोप है कि व्यक्ति ने हिन्दू रीति-रिवाज से युवती से शिव मंदिर में शादी रचाई थी। अगले दिन कोर्ट में शादी रजिस्टर्ड करवानी थी। इससे पहले ही युवती बिना बताए घर से गहने, मोबाइल, रुपए आदि लेकर गायब हो गई। पुलिस ने इस मामले में पहले पूनम देवी निवासी हेडवाली झाझरा की शिकायत पर बहु की गुमशुदगी दर्ज की थी, जिसे अब मुकदमे में तब्दील कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम देवी ने अपने बेटे आकाश कुमार का विवाह जान पहचान के पंडित जयपाल निवासी हेडवाली झाझरा देहरादून से बात की थी। इस पर पंडित जयपाल ने उन्हें पानीपत हरियाणा के रहने वाले अपने मित्र सुरेन्द्र के पड़ोस मे रहने वाली लडकी पिंकी के बारे में बताया। बताया कि पिंकी अकेली-गरीब लड़की है। उसके घर में केवल उसकी बहन व जीजा है। बताया कि विवाह का खर्च आपको करना होगा। क्योंकि वह गरीब होने के कारण दान दहेज नहीं देंगे। पूनम देवी इस पर भी तैयार हो गईं। 28 जून 2022 को हिन्दू रीति रिवाज से शिव मंदिर सुद्धोवाला देहरादून में शादी हो गई। अगली सुबह दस बजे शादी को कोर्ट में भी पंजीकृत कराने की सहमति बनी। पूनम देवी का कहना है कि अगली सुबह पांच बजे जब वह उठी तो देखा की उसकी बहू गायब हो गई थी। वह पूनम देवी का मोबाइल, पचास हजार रुपये, जेवर सहित अन्य सामान ले गई। उन्होंने तब गुमशुदगी दर्ज कराई। युवती का पता नहीं लगने पर मामले में पिंकी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।