Uttarakhand News 14 July 2026: Rishikesh: एम्स ऋषिकेश के नजदीक पशुलोक बैराज स्थित ओमघाट पर एक बालक गंगा में डूब गया। बालक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एम्स ऋषिकेश के समीप पुशलोक बैराज स्थित ओम घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान एक बालक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची।
बताया कि बालक की पहचान चंदन शर्मा (12) पुत्र दयाराम शर्मा, निवासी गली नंबर 29, शिवाजी नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई। बताया कि बालक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला।










