Uttarakhand News 16 Oct 2026: कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में नहाते समय एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। उसकी पहचान दिनेश लाल (53) पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम जाखी डागर, थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दिनेश लाल अपने गांव से एक डोली के साथ ढुंडेश्वर महादेव मंदिर आया था। इसी दौरान वह मंदिर के पास नदी में नहाने के लिए उतरा। तभी वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से नदी में व्यक्ति की तलाश कर रही है। पुलिस घटना के संबंध में अन्य जानकारियां भी जुटा रही है। सर्च अभियान जारी है।