Uttarakhand News 9 Oct 2026: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित होंगे। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आया है। शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की टीम उनके निर्वाचन की घोषणा करेगी। कुमाऊं से भगत सिंह कोश्यारी के बाद करीब 12 साल के बाद कोई चेहरा राज्यसभा सांसद बनेगा।

दिनेश आर्य के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही उत्तराखंड से राज्यसभा पहुंचने वाले प्रतिनिधि के रूप में उनका नाम सामने आएगा। इस घटनाक्रम को कुमाऊं क्षेत्र के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। दिनेश आर्य मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में इन्होंने नैनीताल सीट से दावेदारी की थी। तब भजपा ने सरिता आर्य को टिकट दिया तो इन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में मान-मनौव्वल के तहत इनको सरकार में जिम्मेदारी दी गई।

राज्यसभा चुनाव में किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने के कारण दिनेश आर्य का निर्वाचन निर्विरोध होना तय है। हालांकि, निर्वाचन की औपचारिक घोषणा नाम वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद ही की जाएगी।