Uttarakhand News 25 April 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षाएं देने के बाद करीब एक माह से रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के मेहनत का फल देख खिल उठे हैं।
10वीं के टॉपर
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में वर्ष 2026 कुल 2.15 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें से हाईस्कूल में एमपी हिंदू इंटर कालेज रामनगर के अक्षत गोपाल के 98.2% ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 491 यानी प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
12वीं के टॉपर
इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर, बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजूराम अमर इंटर कालेज भूरारानी, ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 500 में से 490 अंक लाकर परचम लहराया है। 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे हैं।
रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय में परीक्षाफल घोषित किया गया। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत परीक्षाफल पुस्तिका का विमोचन किया। उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डा. मुकुल सती ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए।
छात्राओं का रिजल्ट रहा बेहतर
रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए कुल 1.08 छात्र-छात्राओं में से 92.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें से 88.03 प्रतिशत छात्र और 96.07 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। जबकि, इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले 1.04 लाख विद्यार्थियों में से 85.11 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें से 81.93 प्रतिशत छात्र और 88.9 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने अनुक्रमांक की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। इधर, बोर्ड सभापति डा. सती ने कहा कि समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने का संकल्प लिया गया था और उसे पूर्ण किया गया है। शिक्षा मंत्री डा. रावत ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।










