Uttarakhand News 25 July 2026: काशीपुर में एक महिला का शव किराये के मकान में चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है।
मोहल्ला गंज निवासी उदयराज की बेटी नेहा का विवाह सात वर्ष पूर्व जनपद रामपुर थाना स्वार के ग्राम नरपतनगर निवासी रोहित पुत्र गेंदानाथ के साथ हुआ था। उनका पांच वर्ष का बेटा भी है जो अपने दादा-दादी के साथ रहता है। रोहित व उसकी पत्नी नेहा ग्राम हरियावाला में किराये के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे नेहा का शव चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला। उस समय पति रोहित ई-रिक्शा लेकर गया हुआ था।
ग्राम प्रधान नीरज कुमार की सूचना पर सूर्या चौकी प्रभारी सोनू सिंह, एसआई भूमिका पांडे आदि मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेसिंक टीम बुलाई गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता उदयराज ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में जांच की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।










