Uttarakhand News 29 May 2026: हल्द्वानी। नैनीताल जाने वाली बसों में वीरवार को भीड़ देखने को मिली। रोडवेज स्टेशन में बस आते ही लोग खिड़कियों से अंदर घुसने लगे। अन्य दिनों में जहां आठ बसें नैनीताल के लिए संचालित की जाती थीं तो वहीं गुरुवार को नौ बसें नैनीताल को गईं। सभी बसों ने दो से तीन फेरे नैनीताल रूट के लिए लगाए।

गुरुवार को बकरीद होने पर अवकाश का दिन होने से हल्द्वानी रोडवेज में नैनीताल घूमने के लिए रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर व उत्तर प्रदेश के पर्यटक उमड़ पड़े।

बेवजह घूमने वाले दोपिहया व टैक्सी बाइकों पर प्रतिबंध
दरअसल, काठगोदाम से ऊपर पुलिस ने बेवजह घूमने वाले दोपिहया व टैक्सी बाइकों पर प्रतिबंध लगाया गया था। दोपहिया वाहन में सवार होकर पर्वतीय रूटों को सिर्फ स्थानीय लोगों को ही जाने दिया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने ज्यादा सख्ती नहीं दिखाई। शुक्रवार से पर्वतीय रूटों में भीड़ बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

इधर, हल्द्वानी बस स्टेशन के एआरएम संजय पांडेय ने बताया कि दिल्ली के लिए काफी कम बसें ही जा सकें। दिल्ली जाने के लिए आज सवारी तक नहीं मिल सकी। नैनीताल रूट पर सवारियां गईं हैं। वहीं काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि नैनीताल रूट के लिए 10 बसें भेजी गईं थी। सभी ने रूटों पर दो-दो फेरे लगाए।