Uttarakhand News 26 Nov 2026: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस बृहस्पतिवार को पैदल मार्च कर लोकभवन कूच करेगी। कांग्रेस भवन से पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लोकभवन तक पैदल मार्च कर राज्यपाल को हस्ताक्षर युक्त बैनर व पोस्टरों की पोटली सौंपकर भ्रष्टाचार के मामलों पर सरकार की जवाबदेही की मांग करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 10 से 23 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला, ब्लाक व महानगर मुख्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रदेश भर से हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज प्रदेश कांग्रेस में पहुंच गए हैं। 26 नवंबर को पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ व संविधान की मूल भावना का अपमान करने के विरोध में लोकभवन कूच करेगी। इस रैली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।