Uttarakhand News 30 May 2026: अल्मोड़ा। महरौली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मौलिखाल से रुडोली की ओर जा रहा डंपर चित्तौड़गढ़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को बाहर निकाला।

चालक रमेश चंद्र निवासी बासोली सल्ट को नजदीक अस्पताल देवायल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।