Uttarakhand News 9 Sep 2026: हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान बुधवार को एक छात्र कॉलेज में देसी तमंचा लेकर पहुंचा। उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी वशिष्ठ कुमार ने बताया कि प्रचार के दौरान आरोपी उनके पास पहुंचा और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। साथ ही चुनाव में नामांकन वापस लेने और उनके समर्थकों को प्रचार प्रसार न करने का दबाव भी बनाया।
मामले में वशिष्ठ कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि तमंचा लाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कॉलेज प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी गई है। जांच व तथ्यों के आधार पर जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।










