Uttarakhand News 10 Sep 2026: हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 सितंबर को हल्द्वानी और रुद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह नौ बजे बेरी पड़ाव, बरेली रोड स्थित अष्ट भुजा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे होटल अमरदीप होटल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इसके बाद नितिन नवीन नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैंक्वेट हाल में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में पांच हजार से अधिक पूर्व सैनिकों के पहुंचने की संभावना है।

हल्द्वानी के कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्रपुर जाएंगे, जहां वह गौरव सिख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इन कार्यक्रमों में सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहेंगे।