Uttarakhand News 18 July 2026: नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की राह देख रहे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) ने शनिवार को नर्सिंग-पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।

विवि प्रशासन की ओर से जल्द ही काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा।

विश्वविद्यालय द्वारा गत 13 और 14 जून को एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

10 हजार से अधिक अभ्यर्थी सफल
इस वर्ष छह विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 10,323 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। पाठ्यक्रमों के अनुसार सफल छात्रों का विवरण इस प्रकार है।

बीएससी नर्सिंग: 4,239 अभ्यर्थी (सर्वाधिक)
जीएनएम (GNM): 2,953 अभ्यर्थी
एएनएम (ANM): 1,439 अभ्यर्थी
बीएससी पैरामेडिकल: 1,416 अभ्यर्थी
एमएससी नर्सिंग: 204 अभ्यर्थी
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग: 72 अभ्यर्थी
इन मेधावियों ने मारी बाजी
बीएससी नर्सिंग व बीएससी पैरामेडिकल: पवित्रा जोशी ने दोनों ही पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल कर दोहरी उपलब्धि अपने नाम की।
एएनएम (ANM): दिव्या ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
जीएनएम (GNM): गुलाब सिंह अव्वल रहे।
एमएससी नर्सिंग: मनीषा खनायत ने टॉप किया।
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग: किरन ने पहला स्थान झटका।
जल्द शुरू होगी काउंसिलिंग
विश्वविद्यालय के अनुसार, परिणाम घोषित होने के बाद अब अगला चरण काउंसिलिंग का होगा। विवि जल्द ही सीटों के आवंटन के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी करेगा।

इसके बाद छात्रों को उनकी मेरिट के आधार पर प्रदेश के सरकारी और निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में सीटें आवंटित की जाएंगी।