Uttarakhand News 10 July 2026: गोपेश्वर। मोली जिले में आए दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश से हाईवे के साथ ग्रामीण सड़कें भूस्खलन व बोल्डर आने के चलते बंद हो रही हैं। शुक्रवार को भी बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपानी में पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। वहीं 16 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।
मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीणों के साथ तीर्थयात्रियों के लिए भी मुसीबत का सबब बन रहा है। गुरुवार तड़के भी बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपानी में मलबा व बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था, जिसे साढ़े तीन घंटे बाद यातायात के लिए सुचारु किया गया।










