Uttarakhand News 02 May 2025: Nainital Uproar : शहर में बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में शहरवासियों के गुस्से की आग कम नहीं हुई है। अब महिला संगठनों की ओर से शहर में जुलूस निकालकर अभियुक्त उस्मान ठेकेदार को फांसी की मांग उठाई है, साथ ही अभियुक्त के सामाजिक, धार्मिक बहिष्कार की अपील की है। उधर मामले के बवाल के बाद हालात सामान्य हो चुके हैं, बाजार पूरी तरह खुल चुके हैं और पर्यटन गतिविधियां पटरी पर लौटने लगी हैं।
दोपहर बाद हिन्दू संगठनों ने कोतवाली के समीप हनुमान चालीसा पाठ किया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव समर्थकों के साथ धार्मिक स्थल की ओर कूच करने लगे तो फिर बवाल हो गया।
मस्जिद की ओर कूच करने की कोशिश
इधर दोपहर बाद हिन्दू संगठनों के साथ संत महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री जगतगुरु चित्रगुप्ताचार्य नारेबाजी करते हुए कोतवाली के समीप पहुंच गए। उस समय मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद लोग जा रहे थे। उन्होंने मस्जिद की ओर कूच करने की कोशिश की तो पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक खासा हंगामा और बवाल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने स्वामी सहित पांच लोगों को मस्जिद के समीप से मैदान की ओर से जाने की अनुमति दी, तब जाकर मामला शांत हुआ।
कोतवाली के समीप हनुमान चालीसा पाठ
इस दौरान स्वामी में दुष्कर्मी का एनकाउंटर करने तथा उसके मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की मांग की। इधर स्वामी जब मैदान में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं से वार्ता के बाद नयना देवी मंदिर दर्शन के बाद लौटे तो निजी वाहन से नैनीताल क्लब को जा रहे थे तो भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी दूसरे वाहन में बैठाकर हल्द्वानी को रवाना कर दिया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुईं और सभा की। उन्होंने शर्मनाक घटना के आरोपित को फांसी देने की मांग की।
शुक्रवार को विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए और सभा की। उन्होंने शर्मनाक घटना के आरोपित को फांसी देने की मांग की। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को कलंक बताते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों को शहर से बाहर करने व बाहरी लोगों की शहर में गतिविधियों पर रोक लगाने को आवाज बुलंद की। सभा के बाद महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
जिसमें सभासद गीता उप्रेती, पूर्व सभासद प्रेमा अधिकारी, ममता रावत, कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल, भारती साह, भावना रावत, कविता त्रिपाठी, कमला रावत, प्रेमा साह, गीता चौधरी, नैना अधिकारी सहित अन्य थे। उधर वामपंथी संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए अभियुक्त को कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने इस घटना के बाद समुदाय विशेष की दुकानों में तोड़फोड़ व उत्तेजित नारेबाजी करने का भी विरोध किया। इसमें भाकपा माले नगर सचिव कैलाश जोशी सहित अन्य थे।
पटरी पर लौटा जनजीवन, पर्यटन गतिविधि भी बढ़ी
नैनीताल: बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के 48 घंटे बाद अब शहर में हालात सामान्य हो गए हैं। पर्यटन गतिविधियां भी पटरी पर आ गई हैं। शहर के बाजार सुबह से खुले हैं। पर्यटन से सम्बंधित कारोबार भी चलने लगे हैं। एतिहातन पुलिस व प्रशासन की टीम हालात पर नजर रखे हैं। पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च भी किया गया।