Uttarakhand News 6 July 2026: बाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।