Uttarakhand News 04 June 2024: Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 News Updates: प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद आज शाम तक हो जाएगा। सभी जिलों में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मत गिने जाएंगे।
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद आज शाम तक हो जाएगा। सभी जिलों में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी मुख्यालय में आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मत गिने जाएंगे। मतगणना की हर अपडेट सबसे पहले जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा आगे
प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट की अभी तक भाजपा आगे चल रही है। अभी तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 90 हजार 482 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 76 हजार 719 वोट मिले। त्रिवेंद्र रावत 13763 वोट से आगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को 11348 और बसपा प्रत्याशी जमील अहमद को 5205 वोट मिले हैं।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: अल्मोड़ा सीट पर भाजपा आगे
उत्तराखंड की पांचों सीटों में से अल्मोड़ा में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। यहां भाजपा 9499 वोट से आगे चल रही है।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: ड्यूटी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- एसएसपी
मतगणना ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
सुरक्षा के दृष्टिगत मतगणना स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी
पुलिस अधीक्षक,
तीन क्षेत्राधिकारी,
सात निरीक्षक,
12 उप निरीक्षक,
30 सहायक उप निरीक्षक,
27 हेड कांस्टेबल,
68 कांस्टेबल,
262 महिला कांस्टेबल,
45 पीएसी,
दो प्लाटून आइटीबीपी,
दो प्लाटून,
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: घनसाली में दूसरे राउंड के रुझान
दूसरा राउंड
घनसाली
1844 बीजेपी
625 कांग्रेस
501 निर्दलीय
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: राउंड वाइज मतगणना
दूसरा राउंड नरेन्द्रनगर
4038 बीजेपी
2071 कांग्रेस
पुरोला छह राउंड की काउंटिंग
भाजपा-852/480/817/949/793/780
कांग्रेस – 176/155/196/197/66/366
निर्दलीय बॉबी पंवार-2820/2170/1984/2325/705/883
देहरादून टिहरी लोकसभा (पहला चरण)
मसूरी से भाजपा 3000 वोट से आगे
कैंट से भाजपा 3500 वोट से आगे
सहसपुर से भाजपा 300 से पीछे
चकराता में कांग्रेस 30 वोट से आगे
रायपुर में भाजपा 3000 वोट से आगे
राजपुर में भाजपा 2700 वोट से आगे
गंगोत्री राउंडवाइज
बीजेपी -820/912/1082/702
कांग्रेस -99/83/158/131
बॉबी पंवार-812/834/1149/887
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: हरिद्वार सीट पर चौथे चरण में भाजपा आगे
हरिद्वार सीट पर चौथे चरण में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत 4191 वोटो से आगे चल रहे हैं।
हरिद्वार लोकसभा सीट (डोईवाला)
भाजपा – 4059 मतों से आगे
भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत -5604
कांग्रेस वीरेंद्र रावत -1545
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: हरिद्वार में कांग्रेस ने जीत का दावा किया
हरिद्वार से लोकसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने कहा कि उनकी जीत पक्की है और उत्तराखंड में भाजपा लोकसभा की पांचों सीटें हारेगी और कांग्रेस पांचों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: दूसरे राउंड की मतगणना
दूसरा राउंड
गंगोत्री
बीजेपी -912
कांग्रेस -83
बॉबी पंवार-834
यमुनोत्री
बीजेपी -697
कांग्रेस -172
बॉबी पंवार -1310
पुरोला
भाजपा -480
कांग्रेस – 155
बॉबी पंवार-2170
धनोल्टी
भाजपा-1437
कांग्रेस 415
बाबी पंवार-1718
नरेन्द्रनगर
4038 बीजेपी
2071 कांग्रेस
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पहले राउंड के बाद ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा आगे
हरिद्वार लोकसभा सीट के अंतर्गत पहले राउंड के बाद ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा 4009 मतों से आगे चल रही है।
भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 5499 वोट मिले हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को 1490 वोट मिले हैं।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: टिहरी में दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा आगे
टिहरी में दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा ने लीड ले ली है।
2056 बीजेपी
573 कांग्रेस
954 निर्दलीय
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: बदरीनाथ व थराली के पहले चरण की गणना में बीजेपी आगे
बदरीनाथ व थराली के पहले चरण की गणना में बीजेपी आगे चल रही है।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पहले राउंड में प्रतापनगर से भाजपा आगे
पहला राउंड
प्रतापनगर
भाजपा-1534
कांग्रेस- 654
बाबी- 704
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: तीसरे राउंड में रुद्रप्रयाग-केदारनाथ विस से भाजपा आगे
तीसरे राउंड में रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी के अनिल बलूनी 1832 वोटों से आगे चल रहे हैं। दोनों विधानसभा से तीसरे राउंड तक बीजेपी ने कुल 5960 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: इंडी गठबंधन का आंकड़ा 200 पार होते ही भाजपा नेता टेंशन में
चुनावी रूझानों के अनुसार भाजपा नेताओं के चेहरों के भाव बदल रहे हैं। इंडी गठबंधन का आंकड़ा दो सौ पार होते ही उनके माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं।
पहला राउंड में धनोल्टी में निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार आगे
पहला राउंड
धनोल्टी
984 बीजेपी
277 कांग्रेस
1779 बॉबी निर्दलीय
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: उत्तरकाशी की तीन विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी आगे
पहले राउंड
जनपद उत्तरकाशी (तीन विधानसभा)
भाजपा 2211
कांग्रेस 418
बोबी पंवार 4628
घनसाली
1534 बीजेपी
782 कांग्रेस
978 बॉबी निर्दलीय
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: बदरीनाथ व थराली विधानसभा में भाजपा आगे
चमोली में बदरीनाथ व थराली विधानसभा में भाजपा आगे चल रही है।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: देवप्रयाग और नरेन्द्रनगर विधानसभा में बीजेपी आगे
पहला राउंड:
देवप्रयाग विधानसभा
2888 बीजेपी
1245 कांग्रेस
नरेन्द्रनगर विधानसभा
2008 बीजेपी
818 कांग्रेस
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: अल्मोड़ा सीट से भाजपा आगे
अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में ईवीएम मशीनों से गिनती का कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण की पोस्टल बैलेट गणना में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: रुद्रप्रयाग जनपद के रुझानों में भाजपा आगे
रुद्रप्रयाग जनपद की दोनों विधानसभा सीटों की दो राउंड के रुझानों में बीजेपी के अनिल बलूनी 4128 वोट से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: देहरादून में अभी तक जारी नहीं हुए पहले राउंड के रुझान
देहरादून में मतगणना हॉल के बाहर प्रत्याशी, एजेंट समेत मीडियाकर्मियों का तांता लगा हुआ। अभी तक पहले चरण के रुझान जारी नहीं किए गए। सभी में उत्सुकता बनी हुई है। अन्य जनपदों से प्राप्त हो रहे रुझान चर्चा का विषय बने हैं।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पहले राउंड में यमुनोत्री विस से निर्दलीय प्रत्याशी आगे
पहले राउंड में उत्तरकाशी की यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा को 599, कांग्रेस को 143 और निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार को 996 वोट मिले।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: रुद्रप्रयाग विधानसभा से दूसरे राउंड में भी भाजपा आगे
रुद्रप्रयाग विधानसभा से दूसरे राउंड में भी भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी के अनिल बलूनी 1195 से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 2478 और कांग्रेस को 1283 वोट मिले हैं।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी आगे
पहले राउंड में केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी के अनिल बलूनी 840 से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा को 2202 और कांग्रेस को 1362 वोट मिले हैं।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी आगे
टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह 1389 मतों से आगे। भाजपा को 2056, कांग्रेस को 668 और निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार को 959 वोट मिले हैं।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पौड़ी में सर्विस मतपत्र की गिनती शुरू
पौड़ी में आज सुबह 7:00 तक कुल ईटीपीबीएस सर्विस 21067 मतपत्र प्राप्त हुए। जिनकी मतगणना प्रारंभ हो गई है।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी आगे
पहले राउंड में उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा से भाजपा को 852, कांग्रेस को 167 और निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार को 2820 वोट मिले हैं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त ली हुई है।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: रुद्रप्रयाग विधानसभा में बीजेपी के अनिल बलूनी 867 से आगे
पहले राउंड में रुद्रप्रयाग विधानसभा में भाजपा को 2312 और कांग्रेस को 1445 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी के अनिल बलूनी 867 से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: जीतेंगे चुनाव- कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा
अल्मोड़ा में मतगणना स्थल पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए लोगों ने इस बार मतदान किया है और उन्हें उम्मीद है कि वह चुनाव जीतेंगे।
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: हल्द्वानी-रुद्रपुर में मतगणना शुरू, गिने जाएंगे 12.59 लाख वोट
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट की मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। रुद्रपुर और हल्द्वानी में सुबह आठ बजे से कार्मिक वोटों की गिनती में लग गए थे। ईवीएम में दर्ज 1259184 मतों की गणना दोपहर तक पूरी होने की संभावना है।
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: टिहरी लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू
टिहरी लोकसभा निर्वाचन की मतगणना आईटीआई भवन में कड़ी शुरक्षा के बीच शुरू हुई। टिहरी संसदीय सीट की 4 विधानसभा और पौड़ी संसदीय सीट की 2 विधानसभाओं मतगणना की जा रही है।










