Uttarakhand News 18 Mar 2026: हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास ठेले पर चाऊमीन खा रहे भवाली के रातीघाट निवासी युवक अनिल रौतेला 28 वर्ष को डंपर ने कुचल दिया। घायल को एसटीएच ले जाया गया जहां रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया।
निजी फाइनेंस कंपनी चोला में कलेक्शन एजेंट का काम करता था। घटना के समय वह अपने जीजा व भाई के साथ कार से चौराहे पर गया था। जीजा और भाई गाड़ी में ही थे। जबकि वह चाऊमीन की ठेले के पास खड़ा था। जीजा हिमांशु पांडे निवासी पंचायत घर ने बताया कि डंपर तेज गति से आ रहा था।










