Uttarakhand News 07 May 2026: बीती रात्रि थल-डीडीहाट सड़क में दो भालुओं के बीच भिड़त हो गई। भालुओं की भिड़त से सड़क में वाहन फंस गये। 15 मिनट तक भालुओं की भिड़त के चलते वाहनों में सवार यात्री दहशत में आ गये। काफी देर बाद भालुओं ने सड़क खाली की, इसके बाद वाहन आगे बढ़ सके।
थल-डीडीहाट मोटर मार्ग में लामाघर के पास रात्रि आठ बजे दो विशाल भालू सड़क पर आ गये। दोनों भालू वापस में भिड़ गये। करीब 15 मिनट तक दोनों भालू खूंखार ढंग से भिड़ते रहे।बीच रोड पर भालुओं की इस भिड़त से दोनों ओर से आ रहे वाहन रूक गये। वाहनों में बैठे यात्री दहशत में आ गये।
संभव था हादसा
देवयोग से कोई दुपहिया वाहन चालक सड़क पर नहीं था अन्यथा की इस स्थिति में हादसा संभव था। थक हार कर दोनों भालू सड़क से लगे जंगल में उतर गये। इसके बाद भी सहमे चालक कुछ देर इंतजार करते रहे, इसके बाद ही वे आगे बढ़ सके।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में अब भालुओं की तादात लगातार बढ़ रही है। पूर्व में इस क्षेत्र में भालू कभी-कभार ही दिखाई देते थे, अब लगभग हर रोज भालू दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने भालुओं को आबादी से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाये जाने की मांग की है।










