Uttarakhand News 19 Nov 2026: हल्द्वानी शहर के बड़े कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल और धमकाकर पांच करोड़ रुपये नकद, चार प्लॉट, कार और एक बाइक हड़पने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला वर्ष 2015-16 में शुरू हुआ और 11 नवंबर 2026 तक चला। पीड़ित को अपने सभी व्यवसाय से हाथ दोना पड़ा। व्यापारी की तहरीर पर 18 नवंबर को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने ज्योति सिंह नामक महिला, टनकपुर रोड निवासी मो. मुश्ताक समेत पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के दिए साक्ष्यों की गंभीरता से छानबीन जांचाधिकारी कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।










