Uttarakhand News 16 May 2026: हल्द्वानी ( हल्दूचौड़ निवासी 10 वर्षीय पायल के पेट में दर्द होने के बाद उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पायल के पिता रामपाल हल्दूचौड़ में किसी व्यक्ति के वहां खेती किसानी का काम करते हैं। रामपाल के साथ पत्नी व उसके चार बच्चे हैं, पायल बीच की थी। पायल की तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को इनके मालिक पायल को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए थे।

खाना खाने के बाद पेट में दर्द होने लगा
इधर, पोस्टमार्टम हाउस में पिता रामपाल ने बताया कि वह पत्नी को लेकर कुछ दिनों के लिए बहेड़ी के पास गांव गए थे। बेटी मालिक लोगों के वहां ही थी। हमें सूचना दी कि खाना खाने के बाद पायल के पेट में दर्द होने लगा है। साथ ही उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो रही है।

शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंप दिया है। एसटीएच के वरिष्ठ सर्जन डा. पंकज वर्मा ने बताया कि बच्ची जब अस्पताल आई तब उसकी धड़कनें बंद थी।