Uttarakhand News 25 May 2026: देहरादून। देशभर के साथ सोमवार को उत्तराखंड में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है।बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में युद्ध, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की कमजोरी की वजह से यह कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल की कीमत में इस बार 2 .61 रुपए/लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है, तो डीजल 2 . 71रुपये/लीटर बढ़ गया है। इससे पहले शनिवार को हुई बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी देहरादून में पेट्रोल के दाम दो रुपए 68 पैसे बढ़कर 96 रुपए 25 पैसे प्रति लीटर हो गए थे। वहीं हरिद्वार में पेट्रोल के दाम दो रुपए 72 पैसे बढ़कर 95 रुपए 41 पैसे प्रति लीटर हो गया था। अब फिर से हुई बढ़ोत्तरी में ये रेट सौ के पार पहुंच गए हैं।
यहां पर है सबसे महंगा पेट्रोल
उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में हुई बढ़ोतरी होने से सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल बिक रहा है। यहां प्रति लीटर पेट्रोल सौ रुपए के अधिक पहुंच गया है।










