Uttarakhand News 3 June 2026: जल्दबाजी में ट्रेन में पांच साल का बच्चा छूट गया। अब हरिद्वार से पंजाब तक बच्चे की तलाश की जा रही है।
जीआरपी के मुताबिक, मोहाली चंडीगढ़ के सेक्टर चार सिंगा देवी मंदिर बस्ती निवासी अनिकेत अपनी पत्नी, 6 बच्चों और ससुर व साले के साथ गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार आए थे। हरिद्वार से लौटने के दौरान रेलवे स्टेशन पर परिवार गलती से जनशताब्दी ट्रेन में सवार हो गया।
गुमशुदगी दर्ज
कुछ देर बैठने पर ट्रेन चलने ही वाली थी, तब किसी ने उन्हें बताया कि यह ट्रेन चंडीगढ़ नहीं जाएगी। परिवार आनन-फानन में नीचे उतरने लगा। इस दौरान अनिकेत का 5 साल का बेटा सिमोन ट्रेन में ही छूट गया। प्लेटफार्म पर भीड़ होने के चलते उसे समय अनिकेत को पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद बेटा गायब मिला तो खोजबीन की।
इंस्पेक्टर जीआरपी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि बालक की गुमशुदगी दर्ज कर ट्रेन के स्टॉपेज वाले रेलवे स्टेशनों पर सूचना दे दी गई है। तलाश में एक टीम को भी हरिद्वार से रवाना कर दिया गया है।










