Uttarakhand News 19 Aug 2026: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर दून पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस ने 19 व 20 अगस्त के लिए यातायात प्लान जारी किया है। इस दौरान कुछ रूटों पर यातायात डायवर्ट भी रहेगा।
रूट डाइवर्ट का समय
19 अगस्त को दोपहर एक से 03.30 बजे तक
20 अगस्त को प्रातः 08.30 से 10.30 बजे तक
20 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे से 3:00 बजे तक
रानीपोखरी भोगपुर-थानो – 06 नंबर पुलिया – सहस्त्रधारा क्रासिंग – सर्वे चौक होते हुए देहरादून शहर में प्रवेश कराया जाएगा तथा मसूरी के लिए सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – साईं मंदिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
हरिद्वार से देहरादून शहर व मसूरी आने वाले वाहनों के लिए
भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन – डोईवाला चौक – दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जाएगा तथा मसूरी जाने वाले वाहनों को कारगी चौक – आइएसबीटी – शिमला बाइपास – जीएमएस रोड – कैंट – अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
आशारोडी व प्रेमनगर क्षेत्र से से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए
आशारोडी व प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों कोआईएसबीटी-शिमला बाईपास-जीएमएस रोड-बल्लूपुर चौक-कैंट-अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
देहरादून शहर से हरिद्वार- ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए
कारगी चौक-दूधली मार्ग-डोईवाला चौक-भानियावाला सर्विस लेन-लालतप्पड-नेपाली फार्म तिराहा होते हुए ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा।
मसूरी से हरिद्वार व ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए
जेपी बैंड-बार्लोगंज-कुठाल गेट-ओल्ड मसूरी रोड-साईं मंदिर-काठ बंगला पुलिया-किरशाली चौक-आईटी पार्क-सहस्त्रधारा क्रासिंग-06 नंबर पुलिया-महाराणा प्रताप चौक-थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए
सर्वे चौक-सहस्त्रधारा क्रासिंग-आईटी पार्क-साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए
ग्रेट वैल्यू-कैनाल रोड-काठ बंगला पुल-साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
हाथीबडकला व दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए
दिलाराम-ग्रेट वैल्यू- कैनाल रोड- काठ बंगला पुल- साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
डायवर्जन प्वांइट
- भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)
- भानियावाला फ्लाई ओवर
- डोईवाला थाने से 100 मीटर आगे दूधली रोड
- कारगी चौक
- शिमला बाइपास चौक
- एनेक्सी तिराहा
- सहस्त्रधारा क्रासिंग
- साईं मंदिर, राजपुर रोड
- दिलाराम चौक
- ग्रेट वैल्यू तिराहा
- साईं मंदिर तिराहा
- कुठालगेट तिराहा
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस ब्रीफिंग में अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को एडीजी ला एंड आर्डर व अन्य उच्चाधिकारियों ने ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया।
03 घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें
ब्रीफिंग में पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल रेंज) राजीव स्वरूप ने उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित समय से 03 घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपने प्रभारी अधिकारी से ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने, ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चेक करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने साथ सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक करते हुए उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।










