Uttarakhand News 14 Sep 2026: कालाढूंगी के चकलुवा के चौधरी गेट के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
हादसे में मृतक की पहचान धरमपाल पुत्र जगदीश, निवासी भाखड़ा पुल के पास लामाचौड़, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमर सिंह पुत्र धर्मवीर, निवासी लामाचौड़, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद अमर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसा किस वाहन से हुआ और दुर्घटना के कारण क्या रहे, इसकी जांच की जा रही है।










