Uttarakhand News 18 Sep 2026: हल्द्वानी के जजफार्म एफ-14, वार्ड 53 निवासी असम के सेवानिवृत्त डीजीपी भैरव दत्त खर्कवाल के निधन के बाद पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों व जवानों ने उन्हें सलामी दी। खर्कवाल 92 वर्ष के थे। वे असम पुलिस के पूर्व डीजीपी, एसएसबी में आईजी और नैनीताल में डीआईजी समेत पुलिस के विभिन्न पदों पर रहे।
इस अवसर पर 57वीं बटालियन एसएसबी सितारगंज की कमांडेंट गंगा सिंह उदावत, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, कोतवाल विजय मेहता, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय प्रताप सिंह समेत पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान मौजूद रहे।










