Silhouette of a young woman with problems - horizontal, isolated

Uttarakhand News 25 Nov 2026: बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी अपने साथ ले गई है। पिता और बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी और आभूषण ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बिलौना निवासी युवती के पिता ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी 21 नवंबर को तड़के करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जाते समय वह बड़ी बेटी के कुछ कीमती आभूषण भी साथ ले गई। परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

पुलिस के अनुसार युवती का हुलिया सांवला रंग, कद करीब साढ़े चार फीट बताया गया है और घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी थी। परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच और युवती और आभूषणों की तलाश अपर उप-निरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है।