Uttarakhand News 17 June 2026: चंद्रबनी क्षेत्र स्थित 24 वर्षीय युवती ने पंखें से लटककर खुदकुशी कर ली। वह नीट की तैयारी कर रही थी और हाल ही में भी उसने नीट का पेपर भी दिया था।

युवती ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने लिखा कि मैं आप पर बोझ हूं। मुझे माफ कर देना। युवती पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन भिजवाया। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी रिया
मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम से पटेलनगर कोतवाली को सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में एक युवती दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो देखा कि युवती पंखे से लटक रही थी। मृतक की पहचान रिया निवासी चंद्रबनी के रूप में हुई है।