Uttarakhand News 17 June 2026: मुनिकीरेती-तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर नोएडा निवासी युवक नहाने के दौरान तेज लहरों के साथ बहता चला गया। देखते ही देखते नजरों से ओझल हो गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि स्थानीय पुलिस, प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से मिली जानकारी के बाद सर्च अभियान शुरु किया गया। दिल्ली से सात युवकों का एक समूह ऋषिकेश भ्रमण के लिए आया था। सभी युवक तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

स्नान के दौरान शौर्य नागर (20) पुत्र किशनपाल निवासी बिसरख जलालपुर गौतमबुद्ध नगर गंगा नदी में तैरने का प्रयास करने लगा, लेकिन नदी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर बह गया। बताया कि आसपास के घाटों पर युवक की तलाश की जा रही है।