Uttarakhand News 27 April 2026: नैनीताल के धारी ब्लॉक के दुदुली के पास सोमवार की दोपहर मैक्स वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला रही है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि हादसे में घायलों को पदमपुरी अस्पताल ले जाया गया है।










