Uttarakhand News 6 June 2026: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के प्राइवेट यूनिवर्सिटी में तैनात एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने से अचेत हुए युवक को यूनिवर्सिटी के कर्मचारी भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार तेज सिंह बोहरा (35) नारायण सिंह बोहरा निवासी जमराड़ी ओखलकांडा भीमताल स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में काम करता था।
शनिवार की सुबह 11 बजे अचानक सफाई के दौरान बिजली की लाइन से करंट लग गया। करंट लगने पर यूनिवर्सिटी के कर्मचारी उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।










